Class 6 Hindi Lesson 10 Question and Answer
पाठ-10
बाघ और बटोही
1. ‘बाघ और बटोही’ कहानी को अपने शब्दों में बताओ।
उत्तर: एक बूढ़ा बाघ शिकार करने में असमर्थ था। एक दिन उसे दलदल वाले तालाब के किनारे एक सोने का कंगन मिला। उसने सोचा कि इस कंगन का लालच देकर वह किसी को अपने जाल में फँसाएगा। तभी वहाँ से एक बटोही (राही) गुजरा। बाघ ने उसे सोने का कंगन मुफ्त में देने का लालच दिया। पहले तो बटोही को बाघ पर शक हुआ, लेकिन बाघ ने झूठी कहानी बनाई कि वह अब संन्यासी के उपदेश से सुधर चुका है और उसके नाखून भी घिस चुके हैं। बटोही उसके बहकावे में आ गया और कंगन लेने के लिए तालाब में उतर गया। उतरते ही वह दलदल में बुरी तरह फँस गया। मौका पाकर बाघ उस पर झपटा और उसे मारकर खा गया।
2. प्रस्तुत चित्रकथा ‘बाघ और बटोही’ से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: इस चित्रकथा से हमें सीख मिलती है कि हमें लालच नहीं करना चाहिए और किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों में आकर उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
3. उत्तर लिखो:
(क) बूढ़े होने पर बाघ ने क्या तरकीब सोची?
उत्तर: बूढ़े होने पर बाघ ने सोने का कंगन दिखाकर किसी आदमी को लालच देकर फँसाने की तरकीब सोची।
(ख) बाघ ने किसका लालच देकर बटोही को तालाब में फँसाया?
उत्तर: बाघ ने सोने के कंगन का लालच देकर बटोही को तालाब में फँसाया।
(ग) बाघ की बातें सुनकर बटोही ने क्या किया?
उत्तर: बाघ की बातें सुनकर बटोही सोने का कंगन लेने के लिए तालाब की ओर बढ़ा।
(घ) तालाब में उतरते ही बटोही का क्या हाल हुआ?
उत्तर: तालाब में उतरते ही बटोही दलदल में फँस गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा।
(ङ) आखिरकार बाघ ने बटोही का क्या हाल किया?
उत्तर: आखिरकार बाघ ने बटोही पर झपटकर उसे मार डाला।
4. आओ, समूह में बैठकर वाक्य बनाने का खेल खेलें:
घड़ी- मेरे पास एक घड़ी है।
मेरी घड़ी सुनहली है।
उसके पास दो घड़ियाँ हैं।
इस प्रकार निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ :
किताब गाय मकान कलम बहन
उत्तर:
किताब – मेरे पास एक किताब है।
मेरी किताब नई है।
उसके पास दो किताबें हैं।
गाय – मेरे पास एक गाय है।
मेरी गाय सफेद है।
उसके पास दो गायें हैं।
मकान – मेरे पास एक मकान है।
मेरा मकान बड़ा है।
उसके पास दो मकान हैं।
कलम – मेरे पास एक कलम है।
मेरी कलम नीली है।
उसके पास दो कलमें हैं।
बहन – मेरी एक बहन है।
मेरी बहन सुंदर है।
उसकी दो बहनें हैं।
5. इन्हें पढ़ो, समझो और लिखो:
उत्तर:
(क) ष् + य = ष्य मनुष्य भविष्य भाष्य
द् + ध = द्ध बुद्ध शुद्ध युद्ध
द् + य = द्य विद्या विद्यालय विद्यार्थी
ष् + ट = ष्ट कष्ट नष्ट स्पष्ट
(ख) इ =ि चित्र शिकार किताब
ई =ी लड़की नदी तीर
उ =ु बहुत गुलाब चतुर
ऊ =ू धूप भालू फूल
6. आओ, श्रुतलेख लिखें:
तुम्हारा संदेह ठीक ही है। मैंने जिंदगी में बहुत पाप किए हैं। पर अब एक संन्यासी की सीख से बदल गया हूँ। तुम आकर कंगन ले जाओ।
7. आओ, समान अर्थवाले शब्दों को रेखा खींचकर मिलाएँ:
उत्तर:
(क) तालाब ⇒ पोखर
(ख) आसमान ⇒ गगन
(ग) लालच ⇒ लोभ
(घ) स्वर्ण ⇒ सोना
(ङ) बटोही ⇒ पथिक
8. निम्नलिखित संख्याओं को देखो और नीचे अक्षरों में लिखो :
उत्तर:
१४ = चौदह
१५ = पंद्रह
१६ = सोलह
२१ = इक्कीस
२७ = सत्ताईस
Note: If you find any mistakes in these questions and answers, you can tell us or correct it yourself.
जुदि नोंथाङा बेफोर सोंथिफोर आरो फिननायाव माबा गोरोन्थि मोनो, अब्ला नोंथाङा जोंनो खोन्थानो हागोन एबा गावनो बेखौ सुद्रायनो हागोन।