Class 6 Hindi Lesson 16 Question and Answer
पाठ-16
खेल और सेहत
1. आओ, पाठ के आधार पर खेल-कूद की उपयोगिता के बारे में चर्चा करें।
उत्तर: खेल-कूद हमारे मनोरंजन के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं। यह शरीर को मजबूत बनाते हैं और हमें चुस्त-दुरुस्त रखते हैं। खेलों से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हम अनुशासन और टीम वर्क सीखते हैं।
2. तुम कितने खेलों के बारे में जानते हो? उनके नाम बताओ।
उत्तर: मैं कई खेलों के बारे में जानता हूँ, जैसे –
1. क्रिकेट
2. फुटबॉल
3. हॉकी
4. बैडमिंटन
5. कबड्डी
6. टेनिस
7. वॉलीबॉल
8. तैराकी
3. तुम्हें कौन-सा खेल सबसे अधिक पसंद है? उस खेल के बारे में तीन वाक्य बोलो।
उत्तर: मुझे क्रिकेट खेलना सबसे अच्छा लगता है। इसके लाभ हैं –
1. यह शरीर को फिट और सक्रिय रखता है।
2. यह टीम वर्क और अनुशासन सिखाता है।
3. यह मनोरंजन के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
4. कुछ बाहरी खेल होते हैं, कुछ भीतरी खेल। यहाँ कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं, बताओ, इनमें से कौन बाहरी और कौन भीतरी खेल हैं ?
उत्तर: बाहरी खेल: फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, दौड़
भीतरी खेल: कैरम, शतरंज, बैडमिंटन
5. कौन किस खेल का खिलाड़ी है? रेखा खींचकर मिलाओ।
उत्तर:
(क) जयंत तालुकदार |
आर्चरी |
(ख) दीपिका कुमारी |
बैडमिंटन |
(ग) मनालिसा बरुवा मेहता |
शतरंज |
(घ)बाइचुंग भूटिया |
फुटबॉल |
(ङ) अभिनव बिंद्रा |
शूटिंग |
(च) सचिन तेंदुलकर |
क्रिकेट |
(छ) ध्यानचंद |
हॉकी |
(ज) पी. टी. ऊषा |
दौड़ |
| (झ) शिव थापा | बॉक्सिंग |
6. उत्तर दो :
(क) अधिक देर तक ‘टी.वी.’ देखने से क्या नुकसान होता है ?
उत्तर: अधिक देर तक ‘टी.वी.’ देखने से आँखों की रोशनी कमजोर हो जाती है और शरीर निष्क्रिय हो जाता हैयह समय की बर्बादी भी करता है।
(ख) खेलने के क्या-क्या फायदे हैं?
उत्तर: खेलने से हमारा सेहत अच्छी रहती है, शरीर में स्फूर्ति और उल्लास भर जाता है,
मनोरंजन होता है और मन तरोताजा रहता है ।
(ग) डॉक्टर और वैज्ञानिक क्या मानते हैं ?
उत्तर: डॉक्टर और वैज्ञानिक यह बात मानते हैं कि जो व्यक्ति रोज खेलते और सैर करते हैं, उन्हें कोई बीमारी आसानी से नहीं पकड़ सकती।
(घ) शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या जरूरी है ?
उत्तर: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है।
(ङ) कुछ बच्चे हाथों में ‘रिमोट’ लेकर क्या करते हैं ?
उत्तर: कुछ बच्चे हाथों में रिमोट लेकर कंप्यूटर या टी.वी. के सामने बैठ जाते हैं
(च) अपने अंचल के किसी प्रसिद्ध खिलाड़ी का नाम बताओ।
उत्तर: हमारे अंचल के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी का नाम अंकुशिता बोरो (बॉक्सर)हैं ।
7. उत्तर लिखो :
(क) खेलने का आनंद कैसा है?
उत्तर: खेलने का आनंद अनोखा है।
(ख) खेल हमारे मन को क्या करता है?
उत्तर: खेल हमारे मन को मनोरंजन और तरोताजा करता है।
(ग) कुछ बच्चे पूरा दिन ‘टी.वी.’ के सामने बैठकर क्या करते हैं ?
उत्तर: कुछ बच्चे पूरा दिन ‘टी.वी.’ के सामने बैठकर अपना समय और सेहत खराब करते हैं।
(घ) किन्हीं चार खेलों के नाम लिखो।
उत्तर: क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी।
8. किसी एक खेल के बारे में दस पंक्तियाँ लिखो :
उत्तर: क्रिकेट पर 10 पंक्तियाँ:
1. क्रिकेट एक मशहूर खेल है।
2. इसे दो टीमें खेलती हैं।
3. हर टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं।
4. खेल में गेंदबाज, बल्लेबाज और क्षेत्ररक्षक होते हैं।
5. क्रिकेट के तीन प्रारूप होते हैं – टेस्ट, वनडे, टी20।
6. बल्लेबाज रन बनाते हैं, गेंदबाज विकेट लेते हैं।
7. खेल मैदान में पिच पर खेला जाता है।
8. यह धैर्य और टीम वर्क सिखाता है।
9. भारत में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय है।
10. यह मनोरंजन और फिटनेस दोनों के लिए अच्छा है।
9. आओ, सही शब्द चुनकर वाक्यों को फिर से लिखें :
(क) लड़का खेलता/खेलती है।
उत्तर: लड़का खेलता है।
(ख) लड़की खेलता/खेलती है।
उत्तर: लड़की खेलती है।
(ग) चिड़िया आकाश में उड़ता/उड़ती है।
उत्तर: चिड़िया आकाश में उड़ती है।
(घ) घोड़ा दौड़ता/दौड़ती है।
उत्तर: घोड़ा दौड़ता है।
(ङ) गाय घास खाता/खाती है।
उत्तर: गाय घास खाती है।
10. आओ, इन वाक्यों को पढ़ें और समझें:
लड़का खेलता है।
लड़के खेलते हैं।
लड़की नाचती है।
लड़कियाँ नाचती हैं।
अब इन वाक्यों को पूरा करो :
(क) बकरा भागता है।
उत्तर: बकरे भागते हैं ।
(ख) लड़की दौड़ती है।
उत्तर: लड़कियाँ दौड़ती हैं।
(ग) बच्चा रोता है।
उत्तर: बच्चे रोते हैं।
(घ) चिड़िया उड़ती है।
उत्तर: चिड़ियाँ उड़ती हैं।
(ङ) कपड़ा सूखता है।
उत्तर: कपड़े सूखते हैं।
11 नीचे दी गई क्रियाओं की सहायता से वाक्य बनाओ:
जाना : राम बाजार जाता है।
खेलना : लड़का ……………………
खाना : गाय ………………………
हँसना : फातिमा ………………….
उड़ना : चिड़िया ………………….
पढ़ना : हायला ………………….
उत्तर:
जाना : राम बाजार जाता है।
खेलना : लड़का खेलता है।
खाना : गाय घास खाती है।
हँसना : फातिमा हँसती है।
उड़ना : चिड़िया उड़ती है।
पढ़ना : हायला पढ़ती है।
Note: If you find any mistakes in these questions and answers, you can tell us or correct it yourself.
जुदि नोंथाङा बेफोर सोंथिफोर आरो फिननायाव माबा गोरोन्थि मोनो, अब्ला नोंथाङा जोंनो खोन्थानो हागोन एबा गावनो बेखौ सुद्रायनो हागोन।