Class 6 Hindi Lesson 7 Question and Answer
पाठ-7
गाँव की सैर
1. आओ, बातें करें :
(क) छुट्टियों में तुम लोग क्या-क्या करते हो?
उत्तर:- गाँव घूमने जाते हैं, नई-नई किताबें पढ़ते हैं, दोस्तों के साथ खेलते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं।
(ख) मीठे, खट्टे, कड़वे फलों के नाम बताओ।
उत्तर:-
मीठे फल: आम, केला, सेब, अमरूद, लीची।
खट्टे फल: नींबू, इमली, संतरा, कच्चा आम, आँवला।
कड़वे फल: करेला।
(ग) किसे पकाकर और किसे कच्चा खाया जाता है ? आओ, समूह में चर्चा करें:
बैंगन, फूलगोभी, गाजर, मूली, आलू, टमाटर, मिर्च, धनिया, करेला, खीरा, भिंडी, पालक।
उत्तर:-
पकाकर खाए जाने वाले: बैंगन, आलू, फूलगोभी, भिंडी, करेला, पालक।
कच्चा खाए जाने वाले: खीरा, गाजर, मूली, टमाटर।
कच्चा और पकाकर दोनों तरह से खाए जाने वाले: गाजर, मूली, टमाटर, मिर्च, धनिया।
2. सर्दी और गर्मी के मौसमों में क्या-क्या खेती होती हैं? आओ, लिखें :
उत्तर:-
सर्दी में = पालक, धनिया, राई, चौलाई, फूलगोभी, बंदगोभी, गाँठगोभी और मटर।
गर्मी में = करेला, खीरा, जीका, कहू, भिंडी, पुदीना, ढेकिया और खुटरा।
3. आओ, पहचानें और नाम लिखें :
उत्तर:-
(क) सब्जियाँ :
(ख) फल :
4. पूर्ण वाक्य में उत्तर लिखो:
(क) पीले-पीले रंग के फूल किस खेत के हैं?
उत्तर: पीले-पीले रंग के फूल सरसों के खेत के हैं।
(ख) केले का बड़ा बाजार कहाँ है?
उत्तर: केले का बड़ा बाजार दरंगिरी में है।
(ग) पाँच सागों के नाम लिखो।
उत्तर: पालक, धनिया, राई, चौलाई और पुदीना।
(घ) मिट्टी के अंदर होने वाली पाँच सब्जियों के नाम लिखो।
उत्तर: आलू, गाजर, मूली, शलगम और चुकंदर।
(ङ) लताओं में होने वाली चार सब्जियों के नाम लिखो।
उत्तर: खीरा, लौकी, करेला और कद्दू।
5. वाक्य बनाओ :
बगीचा मैदान बाजार मौसम गाँव सूरज छुट्टी शहर
उत्तर:
बगीचा: हमारे घर के पास एक सुंदर बगीचा है।
मैदान: बच्चे मैदान में खेलते हैं।
बाजार: मैं माँ के साथ बाजार गया।
मौसम: आज मौसम बहुत अच्छा है।
गाँव: मेरा गाँव बहुत सुंदर है।
सूरज: सूरज पूर्व दिशा से निकलता है।
छुट्टी: छुट्टी में हम अपने गाँव जाते हैं।
शहर: गुवाहाटी एक बड़ा शहर है।
6. आओ, पहचानें और समझें :
ने – मोहन ने पत्र लिखा।
तुमने क्या किया?
(क) अब तुम ‘ने’ जोड़ कर वाक्यों को पूरा करो:
लड़के …….. खाना खाया। लड़की …….रोटी खाई।
उत्तर: लड़के ने खाना खाया। लड़की ने रोटी खाई।
(ख) आओ, पढ़ें और समझें:
से – राधा कलम से लिखती है।
के लिए – ये गुब्बारे बच्चों के लिए हैं।
पर – मेज पर पुस्तक है।
से – राम थैले से सेब निकाल रहा है।
हे – हे भगवान ! मेरी रक्षा करो।
रा – यह मेरा घर है।
– अब इसी तरह से, के लिए, पर लगाकर एक-एक वाक्य बनाओ।
उत्तर:
से: राम कलम से लिखता है।
के लिए: पिताजी मेरे के लिए नई किताब लाए हैं।
पर: मेज पर पुस्तक रखी है।
(ग) पढ़ो, समझो और खाली जगहों को भरो :
का को की में
उत्तर:
(अ) पिता जी शाम को आएँगे।
(आ) यह अमन का घर है।
(इ) टोकड़ी में आम हैं।
(ई) सीता की रोटियाँ खराब हो गईं।
(घ) विलोम शब्द लिखो :
उत्तर: भला X बुरा
बड़ा X छोटा
ऊपर X नीचे
गाँव X शहर
नई X पुरानी
लंबा X नाटा
Note: If you find any mistakes in these questions and answers, you can tell us or correct it yourself.
जुदि नोंथाङा बेफोर सोंथिफोर आरो फिननायाव माबा गोरोन्थि मोनो, अब्ला नोंथाङा जोंनो खोन्थानो हागोन एबा गावनो बेखौ सुद्रायनो हागोन।