Class 6 Hindi Lesson 5 Question and Answer

Class 6 Hindi Lesson 5 Question and Answer

पाठ-5

लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै

अभ्यास-माला

1. आओ, गोपीनाथ बरदलै के बारे में अपने शब्दों में बताएँ।
उत्तर :- गोपीनाथ बरदलै असम के महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म 6 जून, 1890 को नगाँव जिले के रहा में हुआ था। वे अच्छे गायक और खिलाड़ी भी थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और कई बार जेल गए। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भी काम किया। असम की जनता उन्हें प्यार से ‘लोकप्रिय’ कहती थी। भारत सरकार ने उन्हें 1999 में मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया।

 

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो :


(क) पाठ में किस महान व्यक्ति का उल्लेख हुआ है ?
उत्तर :- पाठ में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै का उल्लेख हुआ है।


(ख) बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा कहाँ प्रारंभ हुई?
उत्तर :- बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा रहा में प्रारंभ हुई।


(ग) गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई?
उत्तर :- 1948 में हुई।

 

3. पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो :


(क) बरदलै जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर :- बरदलै जी का जन्म 6 जून, 1890 को नगाँव जिले के रहा में हुआ था।


(ख) उनके माता-पिता के नाम लिखो।
उत्तर :- उनके पिता का नाम डॉक्टर बुद्धेश्वर बरदलै और माता का नाम प्रणेश्वरी देवी था।


(ग) बरदलै जी द्वारा रचित किन्हीं दो ग्रंथों के नाम लिखो।
उत्तर :- उनके द्वारा रचित दो ग्रंथ हैं — ‘श्रीरामचंद्र’ और ‘बुद्धदेव’।


(घ) असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना कब हुई और इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर :- 3 नवंबर, 1938 को गुवाहाटी में हुई थी और इसके प्रथम अध्यक्ष गोपीनाथ बरदलै थे।


(ङ) बरदलै जी को भारत सरकार ने किस उपाधि से सम्मानित किया?
उत्तर :- ‘भारत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया।


4. असम में अनेक स्वाधीनता सेनानी हुए। नीचे कुछ तस्वीरें दी गई हैं। शिक्षक की सहायता से कक्षा में इनके बारे में चर्चा करो :

 

5. एक-एक शब्द लिखो (वृत्त से चुन कर):

उत्तर :-

गाना गाने वाला – गायक  

खेल खेलने वाला – खिलाड़ी

सेवा करने वाली – सेविका

वकालत करने वाला – वकील 

हित चाहने वाला – हितैषी

लोगों में प्रिय – लोकप्रिय

 

6. इन वर्णों से बनने वाले एक-एक शब्द लिखो :
 
ख → खरगोश, खिलौना
घ → घर, घड़ी
छ → छाता, छात्र
द → दवा, दरवाजा
ध → धरती, धन 
प → पिता, पतंग
फ → फल, फूल
य → यमुना, योग
व → वकील, वन

Note: If you find any mistakes in these questions and answers, you can tell us or correct it yourself. 

जुदि नोंथाङा बेफोर सोंथिफोर आरो फिननायाव माबा गोरोन्थि मोनो, अब्ला नोंथाङा जोंनो खोन्थानो हागोन एबा गावनो बेखौ सुद्रायनो हागोन।

Class 6 Other Subjects: थाखो 6 नि गुबुन आयदाफोर

1. MIL-Bodo

2. Science

3. Social Science

4. Mathematics

5. English

Hindi:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top