Class 6 Hindi Lesson 8 Question and Answer

Class 6 Hindi Lesson 8 Question and Answer

पाठ-8

हिंद देश के निवासी

अभ्यास-माला

1. आओ, इस गीत को मिलकर गाएँ।

(सभी विद्यार्थी मिलकर “हिंद देश के निवासी” गीत गाएँ।)

 

2. गीत के चित्रों को देखो और भारत की किन्हीं पाँच भाषाओं के नाम बताओ।

उत्तर:  हिंदी, असमिया, बोडो, बंगाली, तमिल । 

 

3. कविता की पंक्तियाँ पूरी करो:

उत्तर: 

हिंद देश के निवासी

सभी जन एक हैं।

 

बेला, गुलाब, जूही

चंपा, चमेली

 

रंग-रूप, वेश-भाषा

चाहे अनेक हैं।।

 

प्यारे-प्यारे फूल गूँथे

माला में एक हैं।।

 

4. आओ, सही उच्चारण के साथ कार्ड के शब्दों को पढ़ें:

          चंपा       चमेली     वेश-भाषा    यमुना   कावेरी

 

5. बताओ :

 

(क) हमारे देश का नाम।

उत्तर: भारत ।   

 

(ख) हमारे देश की किन्हीं पाँच प्रमुख नदियों के नाम।

उत्तर: गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा और कावेरी।

 

(ग) असम की किन्हीं पाँच नदियों के नाम।

उत्तर: ब्रह्मपुत्र, बराक, सुबनसिरी, मानस और धनसिरी।

 

(घ) गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र आदि नदियाँ अंत में कहाँ जाकर मिलती हैं?

उत्तर: ये नदियाँ अंत में समुद्र में जाकर मिलती हैं।

 

6. (क) इन फूलों के नाम बताओ :

उत्तर:

(ख) इनके अतिरिक्त कुछ अन्य फूलों के नाम बताओ और लिखो।

उत्तर: चमेली, चंपा, जूही, गुड़हल और बेला।

 

7. उत्तर लिखो:

 

(क) हमारी राजभाषा क्या है?

उत्तर: हमारी राजभाषा हिंदी है।

 

(ख) हमारा राष्ट्रीय पक्षी क्या है?

उत्तर: हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है।

 

(ग) हमारा राष्ट्रीय फूल क्या है ?

उत्तर: हमारा राष्ट्रीय फूल कमल है।

 

(घ) हमारा राष्ट्रीय प्रतीक क्या है?

उत्तर: हमारा राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष है।

 

8. मानचित्र देखकर बताओ कि गंगा भारत के किन प्रदेशों में बहती है।

उत्तर: गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बहती है।

 

9. आओ, समूह में बैठकर नाम बताएँ:

उत्तर:

हमारे देश के प्रदेशों के नाम हमारे देश के प्रमुख शहरों के नाम
असम
गुवाहाटी
पश्चिम बंगाल
कोलकाता
महाराष्ट्र मुंबई

10. आओ, पढ़ें, समझें और रेखा खीं चकर मिलाएँ:

उत्तर:

माला ⇒ गूँथना

पानी ⇒ पीना

भात ⇒ खाना

फूल ⇒ खिलना

नदी ⇒ बहना

 

11. आओ, नीचे के शब्दों से वाक्य बनाएँ:

भाषा,  गुलाब,  गंगा,  सागर,  प्यारा

उत्तर:

भाषा: हिंदी हमारी राजभाषा है।

गुलाब: गुलाब एक सुंदर फूल है।

गंगा: गंगा भारत की एक प्रमुख नदी है।

सागर: नदी अंत में सागर में मिलती है।

प्यारा: भारत हमारा प्यारा देश है।

 

12. आओ, पढ़ें, समझें और लिखें:

उत्तर:

यह नदी है। — ये नदियाँ हैं।

मैं लड़की हूँ। — हम लड़कियाँ हैं।

यहाँ एक महिला है। — वहाँ दो महिलाएँ हैं।

मैं एक भाषा जानता हूँ। — वे कई भाषाएँ जानते हैं।

मैं एक कविता पढ़ रहा हूँ। — वे दो कविताएँ पढ़ रहे हैं।

 

13. आओ, आपस में मिलकर एक खेल खेलें :

प्रत्येक विद्यार्थी एक वर्ण से शुरू होने वाले शब्द लिखता जाएगा और शब्द बढ़ते जाएँगे:

उत्तर:

ह  — हम, हिंद, हिंदी, हमारा, हिंदुस्तान

क — कम, कल, कमल, कविता, कहानी

न — नल, नदी, नमक, नयन, नया

प — पल, पानी, पपीता, पतंग, प्यारा

Note: If you find any mistakes in these questions and answers, you can tell us or correct it yourself. 

जुदि नोंथाङा बेफोर सोंथिफोर आरो फिननायाव माबा गोरोन्थि मोनो, अब्ला नोंथाङा जोंनो खोन्थानो हागोन एबा गावनो बेखौ सुद्रायनो हागोन।

Class 6 Other Subjects:

1. MIL-Bodo

2. Science

3. Social Science

4. Mathematics

5. English

Hindi:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top