Class 6 Hindi Lesson 14 Question and Answer

Class 6 Hindi Lesson 14 Question and Answer

पाठ-14

मैं सबसे छोटी होऊँ

अभ्यास-माला

1. आओ, ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ कविता का हाव-भाव के साथ वाचन करें।

 

2. आओ, बताओ:

 

(क) “मैं सबसे छोटी होऊँ” कविता के ज़रिए किस इच्छा की बात की गई है?

उत्तर : “मैं सबसे छोटी होऊँ” कविता के ज़रिए इच्छा की बात की गई है कि वह हमेशा छोटा बना रहे और अपनी माँ की गोद में सोता रहे। 

 

(ख) बच्ची किसका आँचल पकड़कर घूमना चाहती है?

 उत्तर : बच्ची अपनी माँ का आँचल पकड़कर घूमना चाहती है। 

 

(ग) माँ हमारे लिए क्या-क्या करती है?

उत्तर :  माँ हमें खिलाती है, हमारे चेहरे को साफ़ करती है, हमें सजाती है, खिलौने देती है और हमें परी-कथाएँ सुनाती है। 

 

3. पूरी वाक्य में जवाब दो:

 

(क) “मैं सबसे छोटी होऊँ” कविता के कवि का नाम क्या है?

उत्तर: “मैं सबसे छोटी होऊँ” कविता के कवि का नाम सुमित्रानंदन पंत है।    

(“आं बयनिख्रुइबो उन्दैसिन जागोन” खन्थायनि खन्थायगिरिनि मुङा सुमित्रानंदन पंत।)

 

(ख) बड़े होने पर माँ हमारे लिए क्या-क्या नहीं करतीं?

उत्तर:  बड़े होने पर माँ हमारे लिए वही सब चीजें नहीं कर पातीं जो बचपन में करती थीं, जैसे –

हमें अपने हाथों से खाना खिलाना, हमारा मुख धुलाना और धूल पोंछना, हमें सजाना, खिलौने देना,

परी-कथाएँ सुनाना।

 

(ग) बच्ची क्यों सबसे छोटी बनकर रहना चाहती है ?

उत्तर:  बच्ची सबसे छोटी बनकर रहना चाहती है क्योंकि वह माँ की स्नेह खोऊॅंना नही चाहती।

 

(घ) बच्ची को क्यों अनुभव होता है कि माँ उसके साथ छल करती हैं ?

उत्तरः हाथ पकड़कर सदा न फिरने के कारण बच्ची को अनुभव हुआ कि माँ उसके साथ छल करती है।

 

4. ‘मैं सबसे छोटी होऊँ’ कविता में वर्णित बातों को अपने शब्दों में बताओ।

उत्तरः इस कविता में एक बच्ची अपनी माँ से यह प्रार्थना करती है कि वह हमेशा छोटी बनी रहे ताकि माँ का प्यार और स्नेह उसे हमेशा मिलता रहे। वह चाहती है कि माँ उसे अपनी गोद में सुलाए, उसका हाथ कभी न छोड़े और हमेशा उसका ध्यान रखे।

बच्ची को लगता है कि जैसे-जैसे वह बड़ी होती जा रही है, माँ उससे दूर होती जा रही हैं। पहले माँ हर समय उसके साथ रहती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। इसलिए वह चाहती है कि वह कभी बड़ी न हो, ताकि माँ का प्रेम और देखभाल हमेशा उसे मिलती रहे।

बच्ची माँ के आँचल की छाया में खुद को सुरक्षित और निडर महसूस करती है और माँ के स्नेह को खोना नहीं चाहती। कविता में माँ-बेटी के बीच प्रेम और ममता को सुंदर तरीके से व्यक्त किया गया है।

 

5. खाली जगहों की पूर्ति करो:

उत्तरः   “मैं सबसे छोटी होऊँ”

            तेरी गोदी में सोऊँ,

           तेरा आँचल पकड़-पकड़कर

           फिरूँ सदा माँ! तेरे साथ,

           कभी न छोड़ूँ तेरा हाथ!

 

6. आओ, सही शब्द चुनकर वाक्यों को पूरा करें:

(क) मैं सबसे छोटी होऊँ। (छोटी/छोटा)

(ख) नदी बहती है। (बहता/बहती)

(ग) मैं आराम नहीं चाहता। (मैं/मुझे)

(घ) यह हमारा देश है। (हमारा/हमारे)

 

7. आओ, एक शब्द में बताइए:

(क) जो कविता लिखती है → कवयित्री

(ख) जो सजाया गया हो → सज्जित

(ग) जिसे स्पृहा न हो → अस्पृहा

(घ) जिसे भय न हो → निर्भय

 

9. आओ, एकवचन और बहुवचन के शब्द पढ़ें, जानें और लिखें:

लड़का –   लड़के            नारी -नारियाँ 

बच्चा – बच्चे                 परी –  परियां            

छोटा – छोटे                  छात्रा -छात्राएँ 

खिलौना –  खिलौने         माता- माताएं

 

11. दोनों शब्दों को जोड़कर नए शब्द बनाओ :

सूर्य + अस्त = सूर्यास्त 

सूर्य + उदय = सूर्योदय 

परम + अणु = परमाणु 

परम+ आत्मा= परमात्मा

विद्या + अर्थी = विद्यार्थी

विद्या + आलय = विद्यालय 

Note: If you find any mistakes in these questions and answers, you can tell us or correct it yourself. 

जुदि नोंथाङा बेफोर सोंथिफोर आरो फिननायाव माबा गोरोन्थि मोनो, अब्ला नोंथाङा जोंनो खोन्थानो हागोन एबा गावनो बेखौ सुद्रायनो हागोन।

Class 6 Other Subjects:

1. MIL-Bodo

2. Science

3. Social Science

4. Mathematics

5. English

Hindi:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top