पाठ-6 भारतीय संगीत की एक झलक | SEBA Class 8 Hindi Chapter 6 Bodo Medium Question Answer
The lesson “भारतीय संगीत की एक झलक” from SEBA Class 8 Hindi introduces students to the rich heritage and diversity of Indian music. This chapter explains the origin, types, and importance of Indian classical and folk music, along with its cultural and emotional value in Indian society.
Through this lesson, students learn about different forms of music such as classical, folk, and regional music, and how music reflects the traditions, emotions, and unity of the country. The chapter also highlights famous musical instruments and artists who contributed to Indian music.
पाठ-6 भारतीय संगीत की एक झलक | SEBA Class 8 Hindi Chapter 6 Bodo Medium Question Answer
पाठ-6
भारतीय संगीत की एक झलक
(भारतारि देंखोनि मोनसे नुथाय)
अभ्यास-माला
पाठ से :
1. निम्नलिखित प्रश्नों के नीचे दिए गए उत्तरों में से एक सही है। सही उत्तर का चयन करो :
(क) ‘दिल हुम हुम करे घबराए ……………… बरसाए।’ इस गीत के रचयिता हैं-
(अ) लता मंगेशकर
(आ) भूपेन हाजरिका
(इ) ए.आर. रहमान
(ई) जावेद अख्तर
उत्तर:- (आ) भूपेन हाजरिका
(ख) अकबर के राजदरबार के संगीतज्ञ थे-
(अ) बीरबल (आ) हुमायूँ
(इ) तानसेन (ई) अबुल फजल
उत्तर:- (इ) तानसेन
(ग) भारतीय संगीत की शुरुआत कब हुई थी?
(अ) वैदिक युग से
(आ) नव प्रस्तर युग से
(इ) भक्ति युग से
(ई) आधुनिक युग से।
उत्तर:- (अ) वैदिक युग से
(घ) पं. रविशंकर किस वाद्य के श्रेष्ठ कलाकार हैं?
(अ) तबला (आ) शहनाई
(इ) सितार (ई) सरोद
उत्तर:- (इ) सितार
(ङ) भारतीय संगीत की कितनी प्रचलित धाराएँ हैं?
(अ) एक (आ) दो
(इ) तीन (ई) चार
उत्तर:- (आ) दो
2. उत्तर लिखो :
(क) आचार्य शारंगदेव के अनुसार संगीत की परिभाषा क्या है?
(आचार्य शारंगदेवनि बायदिब्ला, देंखोनि बुंफुरलुआ मा?)
उत्तर:- आचार्य शारंगदेव के अनुसार ‘गीतं वाद्यं तथा नृत्यं त्रयं संगीतमुच्यते।’ अर्थात गीत, वाद्य तथा नृत्य (गाना, बजाना और नाचना) इन तीनों कलाओं को एक साथ संगीत कहा जाता है।
(ख) भारतीय शास्त्रीय संगीत की कितनी धाराएँ हैं? ये क्या-क्या हैं?
उत्तर:- भारतीय शास्त्रीय संगीत की दो मुख्य धाराएँ हैं। पहला है हिंदुस्तानी अथवा उत्तर भारतीय संगीत की धारा। दूसरा है कर्नाटकी अथवा दक्षिण भारतीय संगीत की धारा।
(ग) हिंदुस्तानी संगीत की धारा का प्रचलन कहाँ-कहाँ है?
उत्तर:- हिन्दुस्तानी संगीत की धारा का प्रचलन मुख्य रूप से उत्तर भारत में है। यह असम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों में प्रचलित है।
(घ) दक्षिण भारतीय संगीत क्या है? इस धारा का संगीत कहाँ-कहाँ प्रचलित है?
उत्तर:- कर्नाटक संगीत को दक्षिण भारतीय संगीत कहा जाता है। इस संगीत का प्रचलन मुख्य रूप से दक्षिण भारत के राज्यों— आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल— में है।
(ङ) नेहा ने शास्त्रीय संगीत सीखने का निश्चय क्यों किया?
उत्तर:- नेहा की सहेली स्नेहा ने जब उसे बताया कि वह शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेती है और यह भारतीय संस्कृति का एक प्राचीन और अविच्छिन्न अंग है, तब नेहा ने इससे प्रभावित होकर शास्त्रीय संगीत सीखने का निश्चय किया।
(च) सत्रीया नृत्य के प्रवर्तक कौन हैं ? इसे लोकप्रिय बनाने में किन कलाकारों का योगदान है?
उत्तर:- सत्त्रिया नृत्य के प्रवर्तक महापुरुष शंकरदेव हैं। इसे लोकप्रिय बनाने में मणिराम बायन मुक्तियार, रखेश्वर शइकीया ‘बरबायन’,और नृत्याचार्य यतींद्र गोस्वामी आदि कलाकारों का योगदान है।
पाठ के आस-पास
1. भारतीय संगीत में व्यवहृत होने वाले मुख्य स्वर हैं- षड़ज, ऋषभ, गंधार, पंचम, धैवत और निषाद। संक्षेप में इन स्वरों को सा, रे, गा, मा, पा, धा और नि कहा जाता है। आओ, हम इन स्वरों को कक्षा में सुर के साथ गाएँ।
2. भारतीय शास्त्रीय संगीत को विभिन्न दिशाओं में अलग-अलग कलाकारों ने लोकप्रिय बनाया है। उनमें से कुछ कलाकारों के नाम सोचो, ढूँढ़ो और लिखो :
तुमलोगों की सहायता के लिए निम्नलिखित विषयों के एक-एक कलाकार के नाम दिए गए हैं :
उत्तर:-
(क) तबला वादक : पं. सामता प्रसाद,
उस्ताद ज़ाकिर हुसैन,
पंडित किशन महाराज,
उस्ताद अल्ला रक्खा ख़ाँ,
पं. अनोखे लाल मिश्र,
उस्ताद अहमद जान थिरकवा।
(ख) सरोद वादक : उस्ताद अली अकबर खाँ,
स्ताद अमजद अली ख़ाँ,
आशीष खाँ,
उस्ताद हाफिज अली खान,
अयान अली खाँ,
अमान अली।
(ग) शहनाई वादक : उस्ताद बिसमिल्लाह खाँ,
अली अहमद हुसैन खान,
एस बल्लेश,
अनंत लाल,
पंडित दयाशंकर,
लोकेश आनंद।
(घ) सितार वादक : पं. रवि शंकर,
उस्ताद विलायत खाँ,
निखिल बनर्जी,
अनुष्का शंकर,
शहीद परवेज़,
उमा शंकर मिश्र।
(ङ) बाँसुरी वादक : पं. हरिप्रसाद चौरसिया,
पन्नालाल घोष,
विजय राघव राव,
रोंनू मजूमदार,
टी. आर. महालिंगम,
नित्यानंद हल्दीपुर।
3. शास्त्रीय संगीत, लघु शास्त्रीय संगीत और आधुनिक संगीत की तुलना करो और इनका अन्तर बताओ।
4. भारतीय शास्त्रीय नृत्य को कुछ कलाकारों ने लोकप्रिय बनाया है। उन कलाकारों के नाम ढूँढ़ो और लिखो :
(क) सत्रीया नृत्य : ___________, _____________, _____________
(ख) भरत नाट्यम : ___________, _____________, _____________
(ग) कथक नृत्य : ___________, _____________, _____________
(घ) कथकली : ___________, _____________, _____________
(ङ) ओडिसी : ___________, _____________, _____________
(च) मणिपुरी : ___________, _____________, _____________
(छ) मोहिनी आत्तम : ___________, _____________, _____________
Class 8 Other Subjects: थाखो 8 नि गुबुन आयदाफोर
Hindi :
Note: If you find any mistakes in these questions and answers, you can tell us or correct it yourself.
जुदि नोंथाङा बेफोर सोंथिफोर आरो फिननायाव माबा गोरोन्थि मोनो, अब्ला नोंथाङा जोंनो खोन्थानो हागोन एबा गावनो बेखौ सुद्रायनो हागोन।
FAQ:
1. Where can I get पाठ-6 भारतीय संगीत की एक झलक | SEBA Class 8 Hindi Chapter 6 Bodo Medium Question Answer?
You can get complete पाठ-6 भारतीय संगीत की एक झलक | SEBA Class 8 Hindi Chapter 6 Bodo Medium Question Answer on Bodoland Library with easy explanations in Bodo Medium.
2. Is this lesson included in the SEBA/SERT Class 8 Hindi syllabus?
Yes, the SEBA Class 8 Hindi syllabus and is prescribed by the Board of Secondary Education, Assam (SEBA)/SERT.
3. Is the “पाठ-6 भारतीय संगीत की एक झलक | SEBA Class 8 Hindi Chapter 6“ lesson important for exam preparation?
Yes, questions from this lesson are commonly asked in SEBA Class 8 Hindi exams, including short answers, long answers, and vocabulary-based questions.