Class 8 Hindi Lesson 6: भारतीय संगीत की एक झलक – Question Answer
पाठ-6
भारतीय संगीत की एक झलक
(भारतारि देंखोनि मोनसे नुथाय)
पाठ से :
1. निम्नलिखित प्रश्नों के नीचे दिए गए उत्तरों में से एक सही है। सही उत्तर का चयन करो :
(क) 'दिल हुम हुम करे घबराए ……………… बरसाए।' इस गीत के रचयिता हैं-
(अ) लता मंगेशकर (आ) भूपेन हाजरिका
(इ) ए.आर. रहमान (ई) जावेद अख्तर
उत्तर:- (आ) भूपेन हाजरिका
(ख) अकबर के राजदरबार के संगीतज्ञ थे-
(अ) बीरबल (आ) हुमायूँ
(इ) तानसेन (ई) अबुल फजल
उत्तर:- (इ) तानसेन
(ग) भारतीय संगीत की शुरुआत कब हुई थी?
(अ) वैदिक युग से (आ) नव प्रस्तर युग से
(इ) भक्ति युग से (ई) आधुनिक युग से।
उत्तर:- (अ) वैदिक युग से
(घ) पं. रविशंकर किस वाद्य के श्रेष्ठ कलाकार हैं?
(अ) तबला (आ) शहनाई
(इ) सितार (ई) सरोद
उत्तर:- (इ) सितार
(ङ) भारतीय संगीत की कितनी प्रचलित धाराएँ हैं?
(अ) एक (आ) दो
(इ) तीन (ई) चार
उत्तर:- (आ) दो
2. उत्तर लिखो :
(क) आचार्य शारंगदेव के अनुसार संगीत की परिभाषा क्या है?
(आचार्य शारंगदेवनि बायदिब्ला, देंखोनि बुंफुरलुआ मा?)
उत्तर:- आचार्य शारंगदेव के अनुसार 'गीतं वाद्यं तथा नृत्यं त्रयं संगीतमुच्यते।' अर्थात गीत, वाद्य तथा नृत्य (गाना, बजाना और नाचना) इन तीनों कलाओं को एक साथ संगीत कहा जाता है।
(ख) भारतीय शास्त्रीय संगीत की कितनी धाराएँ हैं? ये क्या-क्या हैं?
उत्तर:- भारतीय शास्त्रीय संगीत की दो मुख्य धाराएँ हैं। पहला है हिंदुस्तानी अथवा उत्तर भारतीय संगीत की धारा। दूसरा है कर्नाटकी अथवा दक्षिण भारतीय संगीत की धारा।
(ग) हिंदुस्तानी संगीत की धारा का प्रचलन कहाँ-कहाँ है?
उत्तर:- हिन्दुस्तानी संगीत की धारा का प्रचलन मुख्य रूप से उत्तर भारत में है। यह असम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों में प्रचलित है।
(घ) दक्षिण भारतीय संगीत क्या है? इस धारा का संगीत कहाँ-कहाँ प्रचलित है?
उत्तर:- कर्नाटक संगीत को दक्षिण भारतीय संगीत कहा जाता है। इस संगीत का प्रचलन मुख्य रूप से दक्षिण भारत के राज्यों— आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल— में है।
(ङ) नेहा ने शास्त्रीय संगीत सीखने का निश्चय क्यों किया?
उत्तर:- नेहा की सहेली स्नेहा ने जब उसे बताया कि वह शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेती है और यह भारतीय संस्कृति का एक प्राचीन और अविच्छिन्न अंग है, तब नेहा ने इससे प्रभावित होकर शास्त्रीय संगीत सीखने का निश्चय किया।
(च) सत्रीया नृत्य के प्रवर्तक कौन हैं ? इसे लोकप्रिय बनाने में किन कलाकारों का योगदान है?
उत्तर:- सत्त्रिया नृत्य के प्रवर्तक महापुरुष शंकरदेव हैं। इसे लोकप्रिय बनाने में मणिराम बायन मुक्तियार, रखेश्वर शइकीया 'बरबायन',और नृत्याचार्य यतींद्र गोस्वामी आदि कलाकारों का योगदान है।
पाठ के आस-पास
1. भारतीय संगीत में व्यवहृत होने वाले मुख्य स्वर हैं- षड़ज, ऋषभ, गंधार, पंचम, धैवत और निषाद। संक्षेप में इन स्वरों को सा, रे, गा, मा, पा, धा और नि कहा जाता है। आओ, हम इन स्वरों को कक्षा में सुर के साथ गाएँ।
2. भारतीय शास्त्रीय संगीत को विभिन्न दिशाओं में अलग-अलग कलाकारों ने लोकप्रिय बनाया है। उनमें से कुछ कलाकारों के नाम सोचो, ढूँढ़ो और लिखो :
तुमलोगों की सहायता के लिए निम्नलिखित विषयों के एक-एक कलाकार के नाम दिए गए हैं :
उत्तर:-
(क) तबला वादक : पं. सामता प्रसाद,
उस्ताद ज़ाकिर हुसैन,
पंडित किशन महाराज,
उस्ताद अल्ला रक्खा ख़ाँ,
पं. अनोखे लाल मिश्र,
उस्ताद अहमद जान थिरकवा।
(ख) सरोद वादक : उस्ताद अली अकबर खाँ,
स्ताद अमजद अली ख़ाँ,
आशीष खाँ,
उस्ताद हाफिज अली खान,
अयान अली खाँ,
अमान अली।
(ग) शहनाई वादक : उस्ताद बिसमिल्लाह खाँ,
अली अहमद हुसैन खान,
एस बल्लेश,
अनंत लाल,
पंडित दयाशंकर,
लोकेश आनंद।
(घ) सितार वादक : पं. रवि शंकर,
उस्ताद विलायत खाँ,
निखिल बनर्जी,
अनुष्का शंकर,
शहीद परवेज़,
उमा शंकर मिश्र।
(ङ) बाँसुरी वादक : पं. हरिप्रसाद चौरसिया,
पन्नालाल घोष,
विजय राघव राव,
रोंनू मजूमदार,
टी. आर. महालिंगम,
नित्यानंद हल्दीपुर।
3. शास्त्रीय संगीत, लघु शास्त्रीय संगीत और आधुनिक संगीत की तुलना करो और इनका अन्तर बताओ।
4. भारतीय शास्त्रीय नृत्य को कुछ कलाकारों ने लोकप्रिय बनाया है। उन कलाकारों के नाम ढूँढ़ो और लिखो :
(क) सत्रीया नृत्य : ___________, _____________, _____________
(ख) भरत नाट्यम : ___________, _____________, _____________
(ग) कथक नृत्य : ___________, _____________, _____________
(घ) कथकली : ___________, _____________, _____________
(ङ) ओडिसी : ___________, _____________, _____________
(च) मणिपुरी : ___________, _____________, _____________
(छ) मोहिनी आत्तम : ___________, _____________, _____________
उत्तर:-
(क) सत्त्रिया : नृत्यनृत्यचर्या मनीराम मुक्तियार, राधेश्वर सैकीया 'बरबयान', य तींद्र गोस्वामी
(ख) भरत नाट्यम : रुक्मिणी देवी अरुंडेल, यामिनी कृष्णमूर्ति, पद्मा सुब्रमण्यम
(ग) कथक नृत्य : पं. बिरजू महाराज, पं. शंभू महाराज, सितारा देवी
(घ) कथकली : गुरु गोपीनाथ, उदय शंकर, मृणालिनी साराभाई
(ङ) ओडिसी : केलूचरण महापात्र, संयुक्ता पाणिग्रही, सोनल मानसिंह
(च) मणिपुरी : गुरु बिपिन सिंह, झावेरी बहनें, चारु माथुर
(छ) मोहिनीआत्तम : कल्याणीकुट्टी अम्मा, सुनेन्दा नायर, हेमा मालिनी
अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर
Additional Questions Answers
1. आचार्य शारंगदेव के अनुसार संगीत किन तीन कलाओं से मिलकर बनता है?
उत्तर: गीतं, वाद्यं तथा नृत्यम् (गाना, बजाना और नाचना)।
2. भारतीय संगीत की मुख्य दो धाराएँ कौन-सी हैं?
उत्तर: हिन्दुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत।
3. किस काल में भारतीय संगीत में परिवर्तन हुए और क्यों?
उत्तर: मुगल शासन के दौरान, क्योंकि मुगल बादशाह संगीत और रागों को महत्त्व देते थे।
4. उत्तर भारत में प्रचलित संगीत की धारा का नाम क्या है?
उत्तर: हिन्दुस्तानी संगीत।
5. दक्षिण भारत में प्रचलित संगीत की धारा का नाम क्या है?
उत्तर: कर्नाटक संगीत।
6. कर्नाटक संगीत के गीत मुख्य रूप से किन भाषाओं में होते हैं?
उत्तर: तमिल, तेलुगु, या मलयालम।
7. तानसेन किस मुगल सम्राट के राजदरबार के संगीतज्ञ थे?
उत्तर: सम्राट अकबर के।
8. पं. रविशंकर किस वाद्य यंत्र के श्रेष्ठ कलाकार थे?
उत्तर: सितार।
9. शहनाई वादन के लिए प्रसिद्ध किस कलाकार को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था?
उत्तर: उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ।
10. बाँसुरी वादन के लिए प्रसिद्ध एक कलाकार का नाम लिखिए, जिसका उल्लेख पाठ में है।
उत्तर: पं. हरिप्रसाद चौरसिया।
11. भरत रत्न डॉ. एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी किस संगीत धारा से सम्बंधित थीं?
उत्तर: कर्नाटक संगीत।
12. कथक नृत्य को लोकप्रिय बनाने वाले किसी एक 'महाराज' का नाम लिखें।
उत्तर: शंभू महाराज या बिरजू महाराज।
13. ओडिसी नृत्य किस भारतीय राज्य का प्राचीन नृत्य है?
उत्तर: ओडिशा।
14. कथकली नृत्य मुख्य रूप से किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: केरल।
15. सत्त्रिया नृत्य के प्रवर्तक कौन हैं?
उत्तर: महापुरुष शंकरदेव।
16. 'सत्त्रिया नृत्य' को भारत के आठ शास्त्रीय नृत्यों में कब शामिल किया गया?
उत्तर: सन 2000 ईस्वी में।
17. असम के किस कलाकार को 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
उत्तर: डॉ. भूपेन हजारिका।
18. संगीत का आधार किसे माना जाता है, जो सबसे पहले आता है?
उत्तर: स्वर (नोट)।
19. तबला, मृदंग, और खोल किस श्रेणी के वाद्य यंत्र हैं?
उत्तर: ताल या लय उत्पन्न करने वाले वाद्य।
20. असम के दो लोकप्रिय लोक नृत्यों के नाम बताइए।
उत्तर: बिहू और झूमुर।
